जबलपुर। रेलवे स्टेडियम में पश्चिम मध्य रेलवे मजदूर संघ के महामंत्री अशोक शर्मा एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति में खेल विभाग तथा महिला विंग के पदाधिकारियों ने भारतीय हॉकी टीम की सहायक कोच सुश्री रेना यादव की उपलब्धि पर अभिनंदन किया।
सुश्री रेना यादव ने जापान में आयोजित एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम की सहायक कोच के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए टीम को स्वर्ण पदक दिलाने में योगदान दिया। इस अवसर पर स्पोर्ट्स प्रेसिडेंट मनोज गुरुमुखी, ज्ञान प्रकाश, शिवनारायण, संदीप श्रोती, रोशन यादव, हर्ष वर्मा, धर्मेंद्र कुमार,.असद ख़ान, नवीन तोमर, अमन ख़ान, दीपक रजक, हसन अली, असलम अली, नादिर, अफ़सर अली, आरिफ अली, बॉबी धौलपुरी, भूपत सिंह, देवी सिंह ने शुभकामनाएं देकर उज्जवल भविष्य की कामना की ।
एवं अन्य बहुत से खिलाड़ी उपस्थित रहे ।
*महाप्रबंधक ने भी किया सम्मानित*
एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाने पर पश्चिम मध्य रेल, जबलपुर में पदस्थ कार्यालय अधीक्षक एवं भारतीय सीनियर महिला हॉकी टीम की सहायक कोच तथा टीम मैनेजर सुश्री रैना यादव को पश्चिम मध्य रेल महाप्रबंधक दिलीप कुमार सिंह ने सम्मानित किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ उप महाप्रबंधक नीरज कुमार, प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक अरविंद कुमार रजक, प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक राजेश कुमार मंडल, प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी एवं पश्चिम मध्य रेल खेलकूद संघ के अध्यक्ष मनोज गुरुमुखी, सचिव महाप्रबंधक जे.पी. सिंह तथा मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. मधुर वर्मा उपस्थित रहकर बधाई दी।
