जबलपुर। बसपा जिला इकाई द्वारा कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि विगत दिनों गुरु रविदास के चबूतरे मझौली में तोड़फोड़, परिसर में गंदगी फैलाने के मामले लिप्त आरोपियों पर कार्यवाही की जाये। बसपा ने कथित भाजपा नेता राकेश साहू पर आरोप लगाते हुए कहा कि इनके द्वारा सरकारी भूमि पर कब्जा कर मिल संचालित की जा रही है कथित भाजपा नेता द्वारा विधायक का रौब दिखाकर मिल कि गंदगी गुरु रविदास मंदिर पर फैलाई जा रही है।जबकि पूर्व में पाटन विधायक द्वारा ही मूर्ति रखरखाव अनावरण किया गया है।बसपा जोन प्रभारी शरण चौधरी ने कहा कि भाजपा नेता एक तरफ तो अपने सिर पर गुरु रविदास का कलश लेकर गांव गांव घूम रहे हैं, दूसरी तरफ़ इनके संरक्षण में गुरु जी का अनादर हो रहा है।बसपा जिला अध्यक्ष लखन अहिरवार ने सरकारी तंत्र पर बहुजन महापुरुषों के अपमान के पूर्व मामलों में भी लापरवाही बरतने के आरोप लगाते हुए कहा कि मझोली के ही घाना गाँव में आदिवासी समाज के आराध्य बड़ा देव के मंदिर पर बुलडोजर चलाकर बर्बाद किया गया था।
इस अवसर पर बसपा नेता बालकिशन चौधरी, रत्नेश सिंह, ओम समद, सुरेश बंशकार, दिनेश कुशवाहा, राधेलाल रैदास, लक्ष्मण समुद्रै, अजय अहिरवार, दिनेश चौधरी, शिव प्रकाश, रामराज राम, लक्ष्मण चौधरी, राजमनी साकेत, सचिन बसकार, दयाराम, भगवान दास, महेंद्र चौधरी, सुशील सतनामी, संदीप सूर्यवंशी, राजू चौधरी, मालती चौधरी, ममता चौधरी, रानी चौधरी, लवकुश, आकाश चौधरी, रेवाराम अहिरवार, सहित बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
