देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफ — मोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

15 साल से फरार वारंटी साधु के भेष में मिला, अधारताल पुलिस ने तीन पुलिया से दबोचा



जबलपुर। अधारताल थाना पुलिस ने करीब 15 वर्षों से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए साधु का भेष धारण कर अलग-अलग धार्मिक स्थलों पर रह रहा था। मुखबिर से मिली सूचना के बाद उसे अधारताल के तीन पुलिया क्षेत्र के पास से पकड़ा गया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान संदीप पटेल, निवासी निर्भय नगर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ वर्ष 2011 में पड़ोसी के घर में जबरन घुसकर मारपीट करने के आरोप में अपराध क्रमांक 375/11 दर्ज किया गया था। इसके बाद से वह फरार चल रहा था।

अदालत ने जारी किया था स्थायी वारंट

मामले में लंबे समय तक गिरफ्तारी नहीं होने पर अदालत की ओर से आरोपी के खिलाफ स्थायी वारंट जारी किया गया था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन वह ठिकाने बदलता रहा।

साधु के भेष में होने की मिली सूचना

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि फरार संदीप पटेल साधु के भेष में तीन पुलिया क्षेत्र के आसपास मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि फरारी के दौरान वह किन-किन स्थानों पर रहा और उसकी अन्य गतिविधियां क्या थीं।


Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times
askari times