32 स्वर्ण, 10 रजत और 7 कांस्य पदकों के साथ मेजबान मध्यप्रदेश बना चैंपियन, महाराष्ट्र द्वितीय और छत्तीसगढ़ तृतीय स्थान पर
जबलपुर। रानीताल खेल परिसर स्थित खेल एवं युवा कल्याण विभाग के बैडमिंटन इंडोर हॉल में आयोजित महापौर कप 10वीं राष्ट्रीय फ्लाइंग किक स्पोर्ट्स प्रतियोगिता–2026 का रविवार को भव्य एवं सफल समापन हुआ। दो दिवसीय इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मेजबान मध्यप्रदेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 32 स्वर्ण, 10 रजत एवं 7 कांस्य पदकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। महाराष्ट्र ने द्वितीय तथा छत्तीसगढ़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हरियाणा चौथे और दिल्ली पांचवें स्थान पर रही। समापन समारोह में विधायक अभिलाष पांडे, विधायक लखन घनघोरिया, नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, क्रीड़ा भारती के प्रांत अध्यक्ष अजय शुक्ला, आयोजन अध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ, जबलपुर के उपाध्यक्ष एडवोकेट सत्येंद्र ज्योतिषी, आयोजन उपाध्यक्ष विवेक रंजन शुक्ला, क्रीड़ा भारती की महिला प्रमुख श्वेता सिंह, फ्लाइंग किक स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव नीरज कुमार, असीम त्रिवेदी, रुपेश पटेल, वरुण दुबे, अतुल द्विवेदी एवं गुड्डू नवी मंचासीन रहे। समापन समारोह में आयोजन अध्यक्ष एडवोकेट सत्येंद्र ज्योतिषी ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
स्वर्ण पदक विजेता — 32 खिलाड़ी- मानव राज यादव, मानवी यादव, विपाशा मिश्रा, देबास्मिता कर्माकर, चारु कश्यप, भार्गवी दुबे, वैष्णवी दुबे, गौरव कश्यप, श्रीवी नाथ, आकृति सिंह भदुरिया, अनिकेत कुमार भदुरिया, मान्या विश्वकर्मा, सौम्या गुप्ता, मो. साहिल, मयंक लोधी, हंशिका पटेल, पलक ज़ंड, खुशी यादव, मुस्कान सेन, कामाक्षा पटेल, शौर्य विरहा, ओम शर्मा, यशिका यादव, अंजला केवट, अन्विका बोरासी, अंशिका बोरासी, राधे पटेल, सतेंद्र वरकड़े, राज चक्रवर्ती, निधि सांबल, लक्ष्य पटेल एवं मोक्ष पटेल।
रजत पदक विजेता — 10 खिलाड़ी- आयुष राजपूत, रेयांश साहू, मुस्तफा रंगरेज़, नमन लोधी, अभय श्रीपाल, कनक डेहरिया, शालिनी विश्वकर्मा, उमा श्रीपाल, रमन मेहरा एवं ईशान दुबे।
कांस्य पदक विजेता — 7 खिलाड़ी- अंजनेय गुप्ता, आर्यव नाथ, वेदिका मौर्य, दिव्यांश श्रीपाल, अनुष्री पटेल, वेद नामदेव एवं ट्विंकल कोरी।
विशेष उपलब्धि: मेजबान मध्यप्रदेश ने कुल 49 पदक जीतकर प्रतियोगिता में अपना दबदबा कायम किया और प्रथम स्थान हासिल किया।
