देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफ — मोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

गोहलपुर पुलिस ने नकबजनी-वाहन चोरी की चार वारदातें सुलझाईं, 5 आरोपी गिरफ्तार; 25 लाख का माल बरामद



जबलपुर। गोहलपुर थाना पुलिस ने नकबजनी और वाहन चोरी की चार अलग-अलग वारदातों का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे और निशानदेही से सोने-चांदी के जेवर, इलेक्ट्रॉनिक सामान, पुराने बर्तन और दो पिकअप वाहन सहित करीब 25 लाख रुपए कीमत का माल बरामद किया गया है।
सूने मकान से जेवर और नकदी चोरी का खुलासा

पुलिस के मुताबिक अमन नगर निवासी सगीर अहमद के घर में 31 अगस्त की रात चोरी हुई थी। परिवार शादी समारोह में गया हुआ था। वापस लौटने पर घर का ताला टूटा मिला और आलमारी से सोने-चांदी के जेवर तथा करीब 2 लाख 75 हजार रुपए नकद गायब थे।

जांच के दौरान CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर नूरूद्दीन अंसारी उर्फ अज्जू को हिरासत में लिया गया। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में उसने अपने एक साथी के साथ वारदात करना स्वीकार किया।


दूसरे सूने मकान से घरेलू सामान भी चोरी

इसी तरह अमन नगर के एक अन्य सूने मकान से फ्रिज, कूलर, गीजर, बर्तन, पंखे, इलेक्ट्रॉनिक सामान, केबल और अन्य सामग्री चोरी होने का मामला भी सामने आया था।

इस प्रकरण में पुलिस ने नूरूद्दीन के साथ मोहम्मद इरशाद और भीम उर्फ आदिल खान को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर सोने के पेंडेंट, नथ, झुमकी, टीका, लौंग, चांदी की पायल, पाजेब, कड़े, अंगूठियां, फ्रिज और पुराने बर्तन बरामद किए गए।

पिकअप चोरी में चालक समेत दो गिरफ्तार

एक अन्य मामले में त्रिमूर्तिनगर स्थित राम मंदिर के पास खड़ी टाटा इंट्रा पिकअप चोरी कर ली गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने राजू उर्फ रामगोपाल साहू को पकड़ा।

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में उसने वाहन चालक सौरभ दहिया के साथ मिलकर चोरी की साजिश रचने की बात बताई। दोनों की निशानदेही पर चोरी गई टाटा इंट्रा पिकअप रीवा जिले में उड़क़ी टोल टैक्स के आगे एक ढाबे के पास से बरामद की गई।

वहीं एक अन्य चोरी की गई बोलेरो पिकअप को पुलिस ने खजरी-खिरिया क्षेत्र के पास से बरामद किया।

दो आरोपियों पर पहले से कई मामले दर्ज

पुलिस के अनुसार नूरूद्दीन अंसारी उर्फ अज्जू के खिलाफ गोहलपुर, हनुमानताल, कोतवाली, आधारताल, ओमती और लार्डगंज थानों में नकबजनी, चोरी, मारपीट और अवैध हथियार से जुड़े 11 अपराध दर्ज हैं।

वहीं मोहम्मद इरशाद के खिलाफ गोहलपुर, कोतवाली और हनुमानताल थानों में चोरी, नकबजनी, मारपीट, हत्या के प्रयास और अवैध हथियार से संबंधित 5 मामले दर्ज बताए गए हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times
askari times