देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफ — मोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

*भेड़ाघाट में दो दिवसीय पिछड़ा वर्ग संगम का आयोजन



जबलपुर। न्यायपालिका/ कार्यपालिका/ तथा विधायिका में अन्य पिछड़ा वर्ग को समुचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने, तथा मध्य प्रदेश शासन एवं महाधिवक्ता कार्यालय सहित स्वम महाधिवक्ता की उदासीनता के कारण न्यायपालिका के माध्यम से ध्वस्त कराए गए अन्य पिछड़ा वर्ग का  27%  आरक्षण पर न्यायालय के आदेश की समीक्षा तथा पिछड़े वर्ग के हक़ एवं अधिकारों के ज्वलंत मुद्दों पर  चर्चा हेतु भेडाघाट में 17 एवं 18 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक अधिवेशन आयोजित किया गया है | उक्त अधिवेशन में  अखिल भारतीय तेली साहू महासभा, अखिल भारतीय लोधी महासभा, पिछड़ा वर्ग लोधी महासभा, कुशवाहा/ मौर्य महासभा , यादव महासभा, कुर्मी महासभा, सेन महासभा, ओ.बी.सी. क्रांति सेना, सरदार पटेल सेना, कुश सेना, ओ.बी.सी. /एस.सी./एस. टी. विकास समिति, पिछड़ा वर्ग संयुक्त मोर्चा , अखिल भारतीय आदि सनातन महासभा,  अपाक्स संघ, अजाक्स संघ, ओ.बी.सी. महासभा, अखिल भारतीय ओ.बी.सी. महासभा, ओ.बी.सी. फ्रंट आफ इंडिया के प्रतिनिधि भाग लेंगे | उक्त अधिवेशन में अधिसूचित पिछड़े वर्ग की जातीय संगठनों के  प्रदेश तथा संभागीय प्रतिनिधि भाग लेंगे | इस संगम में डी.पी.एस. (दलित पिछड़ा आदिवासी) महासंघ के  पदाधिकारी दामोदर यादव विशेष रूप से शामिल होंगे | ओ.बी.सी. एडवोकेट्स वेलफेयर एसो. के अधिवक्ता सदस्यों पदाधिकारियो सहित  हाईकोर्ट प्रोग्रेसिव एडवोकेट्स एसोसिएशन के भी अधिवक्ता शामिल होगे |


-----------------------------------------------------------------

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times
askari times