जबलपुर। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के स्थापना दिवस एवं इंग्लिश चैनल पर करने वाले अर्जुन अवार्ड प्राप्त एडवोकेट स्व. मिहिर सेन की जयंती के उपलक्ष्य में मध्यप्रदेश अधिवक्ता क्रीड़ा परिषद द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले अधिवक्ता खेल महाकुंभ के आयोजन की तैयारियों के संबंध में आज होटल अरिहंत पैलेस में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला अधिवक्ता के अध्यक्ष मनीष मिश्रा, सचिव शैलेन्द्र सिंह ठाकुर एवं खेल विभाग से दीना ठाकुर उपस्थित रहे। परिषद के संस्थापक एड.डॉ प्रशांत मिश्रा ने बताया कि अधिवक्ता प्रतिभागियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन पंजीयन का निर्णय लिया गया। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं हेतु खेलवार प्रभारियों की नियुक्ति की गई। जिनमें निधीश पांडे, (एथलेटिक्स), बृजभूषण दुबे, विकास नाथन, थॉमस एंथोनी (शतरंज), जी एल चंदेल, नितिन पटेल बॉलीबाल),
रामप्रकाश शिवहरे (बेडमिंटन), देवेश जैन (टेबल टेनिस), बेंच प्रेस (क्षितिज भाटिया), महिला वर्ग (नीलम गोयल, शगुफ्ता रहमान)
आर एस मेहरौलिया, जफर सिराज (तकनीकी प्रभारी),
शिवम कश्यप, महेंद्र प्रताप सिंह सेंगर
(सोशल मीडिया प्रभारी) का प्रभार दिया गया।
