देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफ — मोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

10 लाख रुपये नहीं दिए तो मां से गाली-गलौज, बहन से मारपीट और घर में तोड़फोड़; बेटे पर केस



 जबलपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के छोटी देवन दीक्षितपुरा में रुपये की मांग को लेकर मां-बेटे के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट और तोड़फोड़ तक पहुंच गया। पुलिस के अनुसार रश्मि बाजपेई (55) ने अपने बेटे दुर्गेष वाजपेई के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत में आरोप है कि दुर्गेष बीती रात शराब के नशे में घर पहुंचा और मां से 10 लाख रुपये की मांग करने लगा। रश्मि ने यह कहते हुए रुपये देने से मना कर दिया कि उनकी दो बेटियां हैं और उनकी शादी के लिए पैसे की जरूरत है।

पहले भी 30 लाख रुपये देने का दावा

पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता ने बताया कि जून 2026 में उनकी जमीन बिकी थी और उसमें से 30 लाख रुपये बेटे को व्यवसाय शुरू करने के लिए दिए गए थे। आरोप है कि दुर्गेष ने वह रकम अपने खर्चों में लगा दी।

रश्मि फिलहाल सब्जी मंडी की दुकानों के माध्यम से आलू-प्याज का कारोबार करती हैं।

बहन ने रोका तो मारपीट का आरोप

शिकायत के मुताबिक 10 लाख रुपये न मिलने पर दुर्गेष ने मां के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और घर में तोड़फोड़ करने लगा। इस दौरान उसकी बहन प्रिया ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो आरोपी ने कथित रूप से उसके साथ भी मारपीट की, जिससे उसके चेहरे पर चोट आई।

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को आते देख आरोपी धमकी देते हुए वहां से भाग निकला।

पुलिस ने शुरू की तलाश

रश्मि बाजपेई की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

मामले में लगाए गए आरोपों की जांच जारी है और अंतिम तथ्य पुलिस विवेचना के बाद स्पष्ट होंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times
askari times