जबलपुर। लार्डगंज थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को देशी पिस्टल और तीन कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आकाश कुशवाहा (21), निवासी ग्राम मंगेली-मंगेला, थाना माढ़ोताल के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि करीब 20-21 वर्ष का एक युवक जीरो डिग्री बायपास के पहले आम रोड पर ट्रांसफार्मर के पास स्थित छोटी पुलिया के नजदीक खड़ा है और उसके पास अवैध पिस्टल है।
पुलिस को देखकर भागने लगा युवक
सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां मुखबिर के बताए हुलिए का युवक दिखाई दिया। पुलिस का कहना है कि पुलिस टीम को देखकर युवक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।
पूछताछ में उसने अपना नाम आकाश कुशवाहा बताया।
जींस की जेब से मिली पिस्टल
पुलिस के मुताबिक तलाशी के दौरान आरोपी की जींस की बाईं जेब से एक देशी पिस्टल बरामद हुई। पिस्टल की मैगजीन जांचने पर उसमें तीन कारतूस लोड मिले।
पुलिस ने पिस्टल और कारतूस जब्त कर आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम की धारा 25 और 27 के तहत कार्रवाई की है।
हथियार कहां से आया, पुलिस कर रही जांच
पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी ने अवैध पिस्टल और कारतूस कहां से हासिल किए और इन्हें रखने का उद्देश्य क्या था।