देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

MP में नकली घी के कारोबार पर बड़ा प्रहार: 32 ब्रांड जांच के घेरे में, निर्माता से रिटेलर तक खंगाली जा रही पूरी सप्लाई चेन

 


ग्वालियर. मध्य प्रदेश में मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। राज्य में 32 प्रसिद्ध और गैर-प्रसिद्ध घी ब्रांडों के नकली या मिलावटी होने के संदेह में उनकी पूरी सप्लाई चेन (आपूर्ति श्रृंखला) की सघन जांच शुरू की गई है। विभाग की जांच अब सिर्फ दुकानों के रैक तक सीमित नहीं है, बल्कि नकली घी के मुख्य स्रोत और पूरे सिंडिकेट को बेनकाब 

सप्लाई चेन के हर नेटवर्क पर शिकंजा खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई का मुख्य पहलू यह है कि सिर्फ रिटेल दुकानदारों पर कार्रवाई करने के बजाय पूरी सप्लाई लाइन को ट्रेस किया जा रहा है। जांच अधिकारी यह पता लगा रहे हैं कि मिलावटी घी किस फैक्ट्री में बना, किसके पास स्टॉक हुआ, कौन-कौन से डिस्ट्रीब्यूटर इसमें शामिल थे और किस रास्ते से इसे बाजार तथा दुकानों तक पहुंचाया गया। इसके लिए कारोबारियों के खरीद-बिक्री के दस्तावेज, जीएसटी बिल, स्टॉक रजिस्टर, पैकेजिंग लेबल और बैच नंबरों का मिलान किया जा रहा है। ग्वालियर सहित राज्य के अन्य जिलों में भी टीमों ने दबिश देना शुरू कर दिया है।

जांच के घेरे में आए 32 ब्रांडों की सूची: विभाग ने जिन 32 घी ब्रांडों को संदेह के आधार पर विवेचना में शामिल किया है, उनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:

  • स्वागत, माही सागर, घी राजा, राधा माधव, शिव सागर, रत्नागिरि, वास्तु, ब्रजवासी, श्री मूल, भूमि।

  • द्वारकेश, मिल्कियों, माखन मिश्री, अमृत, जाओ अमृत, सात्विक, कृष्ण, स्वादिष्ट, एसआइए, सुद्धम।

  • रिवाज, कृष्णा कुंज, जयंत, उदय ताजा, केसर भोग, डेयरी प्लस, ग्वाला, गुमर, वंशज, अनुज, धौलपुर फ्रेश देशी घी और गोवर्धन प्योर गाय घी।

जांच रिपोर्ट से तय होगी आपराधिक जिम्मेदारी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि लैब से जांच रिपोर्ट आने के बाद असली खेल का खुलासा होगा। यदि किसी ब्रांड के सैंपल में गड़बड़ी या मिलावट पाई जाती है, तो यह तय किया जाएगा कि मिलावट निर्माता स्तर पर हुई थी या सप्लाई चेन के बीच किसी चरण में। दस्तावेजों और सैंपलों के मिलान से दोषियों की सटीक पहचान होगी, जिसके आधार पर संबंधित निर्माताओं, स्टॉकिस्टों और सप्लायरों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times