देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

मसीही समाज ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा




जबलपुर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में संयुक्त ईसाई समाज द्वारा इंदिरा गांधी पार्क, सिविक सेंटर से विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में मसीही धर्मगुरु, पास्टर, कलीसिया प्रतिनिधि एवं विश्वासी शामिल हुए। तिरंगा यात्रा के माध्यम से देश की एकता, अखंडता, शांति, समृद्धि एवं उन्नति के लिए प्रार्थना की गई तथा राष्ट्रप्रेम, शांति और भाईचारे का संदेश दिया गया। इस दौरान मसीही समाज के धर्मगुरु रेव्ह. मलर सेल्वन, बिशप अर्नेस्ट सिंह, बिशप पीटर जॉनसन, पास्टर जी. स्टेनली सुकुमार एवं मनीष चार्ल्स जी सहित मसीही समाज के गणमान्यजन एवं संयोजक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन पास्टर जी. स्टेनली सुकुमार द्वारा किया गया।

भाई शान कुमार एवं भाई डैंजिल आंग्रे ने बताया कि इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य मसीही समाज को एकजुट होकर राष्ट्र के लिए प्रार्थना करना तथा देश में शांति, प्रेम, भाईचारे और समृद्धि का संदेश देना था। उन्होंने यात्रा में सहभागी सभी कलीसियाओं, धर्मगुरुओं एवं मसीही भाई-बहनों का आभार व्यक्त किया आयोजन में भाई शान कुमार, भाई विनोद चैंबर्स, भाई डैंजिल आंग्रे, भाई नितिन भरोस, भाई जेरी दयाल, भाई डेविड समधानम एवं भाई मनोज एंथोनी का विशेष सहयोग रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times