देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

आधुनिक टेलीकॉम क्लस्टर, सेमीकंडक्टर हब विकसित करने की मांग



जबलपुर। फेडरेशन ऑफ मध्यप्रदेश चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्रतिनिधिमंडल ने भोपाल में मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव  अशोक वर्णवाल एवं एमएसएमई विभाग के अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई से मुलाकात कर जबलपुर को टेलीकाॅम, इलेक्ट्राॅनिक, सेमीकन्डक्टर एवं टेक्नाॅलाजी मेनुफेक्चरिंग हब के रूप में विकसित करने हेतु नीतिगत सुझाव दिए।  

फेडरेशन के अध्यक्ष हिमांशु खरे ने कहा कि वर्तमान समय में देश में मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया एवं आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत स्वदेशी इलेक्ट्रॉनिक्स, टेलीकॉम उपकरण, सेमीकंडक्टर एवं उन्नत तकनीकी विनिर्माण को बढ़ावा दिया जा रहा है। 

जबलपुर में टेलीकॉम क्लस्टर एवं सेमीकंडक्टर हब जैसी पहल मध्यप्रदेश को नई तकनीक आधारित अर्थव्यवस्था की दिशा में आगे ले जा सकती है।

प्रतिनिधि मंडल में फेडरेशन के संयुक्त अध्यक्ष वीरेंद्र पोरवाल, योगेश गोयल, जयदेव ताम्रकर, अशोक आनंद, राजीव जैन, प्रवीण आचार्य, डॉ. सुरेंद्र सिंह तथा राजेश हिरवे उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times