देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

अगस्त क्रांति दिवस पर सेवा दल ने निकाला तिरंगा मार्च



जबलपुर। अगस्त क्रांति दिवस एवं भारत छोड़ो आंदोलन की 84वीं वर्षगांठ के अवसर पर शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस सेवादल के संयुक्त तत्वावधान में ध्वज वंदन एवं तिरंगा मार्च का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद स्मारक, गोल बाजार से । राष्ट्रध्वज को सलामी एवं शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के पश्चात तिरंगा मार्च प्रारंभ हुआ। हाथों में तिरंगा लिए कांग्रेसजन एवं सेवादल कार्यकर्ता ने देशभक्ति के नारों के साथ मार्च में शामिल हुए | कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अवनीश भार्गव, प्रदेश प्रभारी प्रताप नारायण मिश्रा, विधायक लखन घनघोरिया, मदन तिवारी, विनय सक्सेना, संजय यादव, सौरभ शर्मा, सीपी गौतम, सतीश तिवारी, शिव नामदेव, संगीता कांकरिया, विजय साहू, मीनाक्षी जैसवाल, मीनाक्षी स्वामी, अमरीश मिश्रा, गुड्डू नबी, जितेंद्र यादव, राकेश चक्रवर्ती, उमेश पटेल, अशोक यादव, मनोज बैरागी, गुड्डू चौबे, कमलेश यादव, मुबारक खान, इस्माइल, मंगल सिंह, विवेक अवस्थी, शिव कुमार चौबे, मनोज नामदेव, विष्णु विनोदिया, रज्जु सराफ, बंटी गुप्ता सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने तिरंगा मार्च में सहभागिता की।


कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों को नमन करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संविधान की रक्षा का संकल्प लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times