जबलपुर | अगस्त क्रांति दिवस के अवसर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य ‘करो या मरो’ के नारे के साथ अगस्त क्रांति पदयात्रा में सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज नामदेव, नगर अध्यक्ष राजेन्द्र रज्जू सराफ, ग्रामीण अध्यक्ष नारायण सिंह शर्मा, एडवोकेट प्रकाश चंद गोलछा, प्रशांत मिश्रा, केशव प्रसाद चौरसिया, पं. आशीष व्यास, अरुण राजनेकर, चुन्नीलाल नीखरा, श्रीमती आशा मालवीय, योगेन्द्र मालवीय, निर्मल चंद जैन, अशोक यादव, श्याम सोलंकी, अनिल गुप्ता, विष्णु विनोदिया, ओमप्रकाश जायसवाल, ओमप्रकाश शर्मा सहित बड़ी संख्या में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी उपस्थित रहे।
