देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

उर्स-ए-सरफर्जिया का हुआ आयोजन, कव्वालो ने शमा बांधा



जबलपुर/ मुकादमगंज स्थित मस्जिद के सामने दरबारे सरफ़र्जिया दरगाह में बाबा हजरत सैय्यद सरफराज़ आलम रह. अलै. का 3 दिवसीय सालाना उर्स परम्परा अनुसार बहुत ही अकीदत और शानोशौकत के साथ संपन्न हुआ | उर्स के प्रथम दिन दरगाह में कुरआन ख्वानी, मिलाद व नात आयोजित हुई | दूसरे दिन जौहर की नमाज के उपरांत दरगाह के ख़ादिम बाबा इरशाद खान, बाबा शादाब खान के निवास मुकादमगंज से संदल, चादर जुलूस गाजे बाजे के साथ प्रारम्भ हुआ जो क्षेत्र में भर्मण पशचात दरगाह में गुस्ल के बाद चादर व गुल पोशी की गई | रात्रि में महफिल-ए-सिमा में शहर के मशहूर क़व्वाल सरवर नियाज़ी ने कलाम पेश कर शमा बांधा उपस्थितजन मंत्र मुग्ध हो गये | उर्स के तीसरे व आख़िरी दिन दरगाह में कुल के साथ विशाल लंगर का आयोजन किया गया, तदोपरान्त फातेहा आयोजित की गई जिसमें देश की तरक्की, कौमी एकता, अमन शांति और बारिश होने की दुआ के साथ उर्स का समापन हुआ | इस अवसर पर भाजपा नेता सैय्यद आसिफ अली, रईस खान, नसीम खान, भैया चाचा, फैजान खान, शमीम खान, गोलू, मुईन खान, अजहर खान,  सनी शर्मा, अमीर कुरैशी, दानिश खान, जफर खान सहित बड़ी संख्या मे दूर-दराज से आये अकीदत मंद उपस्थित रहे |

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times