देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

रोटरी क्लब ऑफ जबलपुर फ्रेंड्स की नई कार्यकारिणी ने संभाला दायित्व



जबलपुर। रोटरी क्लब ऑफ जबलपुर फ्रेंड्स का चतुर्थ पदस्थापना समारोह  भंवरताल के समीप गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में वर्ष 2026-27 की नवीन कार्यकारिणी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।


समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (PDG) रोटे. अखिल मिश्रा तथा विशिष्ट अतिथियों पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटे. सुनील फाटक, असिस्टेंट गवर्नर रोटे. शोभित वर्मा एवं क्लब कोऑर्डिनेटर तथा पूर्व अध्यक्ष रोटे. एन. के. श्रीवास्तव ने नवपदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि रोटरी केवल एक संगठन नहीं, बल्कि सेवा, सद्भाव और मानवीय मूल्यों का वैश्विक अभियान है। उन्होंने सभी सदस्यों से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुँचाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।


इस अवसर पर रोटे. विनोद शर्मा ने अध्यक्ष, रोटे. ब्रजेश श्रीवास ने सचिव तथा रोटे. प्रेम विश्वकर्मा ने कोषाध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया।


नई कार्यकारिणी में रोटेरियन इंजी. प्रभात दुबे को पूर्व अध्यक्ष (IPP), मनीष कोष्टा एवं कृष्ण कुमार अग्रवाल को सार्जेंट्स-एट-आर्म्स, मधुरेश पचौरी, पुरुषोत्तम जी. आर. अग्रवाल एवं राजेश कुमार देवगन को उपाध्यक्ष तथा अंकिश अग्रवाल एवं आत्मानंद श्रीवास्तव को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया।


विभिन्न समितियों के चेयरपर्सन्स के रूप में महेंद्र यादव (सदस्यता), मुरली अग्रवाल (पब्लिक इमेज), दिनेश चंद्र यादव (रोटरी फाउंडेशन), विजय पांडे (क्लब एडमिनिस्ट्रेशन), अजय अग्रवाल (सेवा प्रोजेक्ट्स), अनुभा शर्मा (महिला सशक्तिकरण एवं कल्याण), डॉ. विजयकांत तिवारी (शिक्षा), डॉ. आशीष राय (स्वास्थ्य) तथा पर्यावरण एवं जल संरक्षण समिति के चेयरमैन का दायित्व सौंपा गया। कामना श्रीवास्तव को सह-चेयरमैन नियुक्त किया गया।


निदेशक मंडल में शशांक मिश्रा, जयदीप पीपरा, सुधीर साहू, सी. एस. राजशेखर, हरीश पंजवानी, देवव्रत रॉय, अंकुर जैन, मधुमान प्रसाद, अभिषेक साहू एवं दिवाकर पयाशी शामिल हैं।

स्वागत उद्बोधन पूर्व अध्यक्ष रोटे. विजय पांडे, आभार प्रदर्शन सचिव रोटे. ब्रजेश श्रीवास ने किया। कार्यकम का सफल संचालन वैभव शर्मा ने किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times