देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

सफाई मित्रों का सम्मान करना मातृभूमि का सम्मान




जबलपुर। 12 अगस्त को मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन की ओर से, सभी 70 से अधिक सफाई मित्रो को बरसाती ओर सम्मान पत्र ओर पुष्प वर्षा कर,स्वच्छता कार्य में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सफाई मित्रों के सम्मान में विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज और देश को स्वच्छ रखने में दिन-रात योगदान देने वाले सफाई कर्मचारियों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करना रहा।

कार्यक्रम में संगठन के अध्यक्ष डॉ. अजय वाधवानी,सुन्दर अग्रवाल,  एडवोकेट भावना निगम, एडवोकेट आशीष त्रिपाठी ,संजय जैन, डा अभिषेक जैन,एड रोशन मंध्यानी,डॉ. अशोक मेथवानी , डॉ. स्नेहा मेथवानी, डॉ. कमल विश्वास, एडवोकेट अमित खत्री, आकाश मालिक, हरी केसवानी संजय जैन,स्माइल शेख ,सौरभ गोयल,आशीष राव, एड अंकित मिश्रा एवं ज्योति रेड्डी सहित संगठन के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सफाई कर्मचारी केवल कर्मचारी नहीं, बल्कि हमारे सफाई मित्र हैं, जो अपने परिश्रम से घर, मोहल्ले, बाजार और पूरे शहर को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके श्रम और योगदान के कारण ही समाज स्वस्थ एवं स्वच्छ वातावरण में रह पाता है।

संगठन के अध्यक्ष डॉ. अजय वाधवानी ने कहा कि जो लोग अपने श्रम से हमारे शहर और देश की स्वच्छता का ध्यान रखते हैं, उनका सम्मान करना केवल एक व्यक्ति या वर्ग का सम्मान नहीं, बल्कि हमारी मातृभूमि और समाज के प्रति सम्मान है। उन्होंने कहा कि संगठन भविष्य में भी सफाई मित्रों के सम्मान और उनके अधिकारों के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान सफाई मित्रों को सम्मानित कर उनके सेवाभाव और मेहनत के प्रति आभार व्यक्त किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने सफाई मित्रों के सम्मान को समाज में सकारात्मक संदेश देने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times