देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफ — मोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

दरबारे रब्बानी में दो दिवसीय सालाना उर्स आज से, शहीदे आज़म कॉन्फ्रेंस आज रात



जबलपुर। आनंद नगर शराफाबाद स्थित दरबारे रब्बानी में हज़रत सैय्यदना सरकार शहीदे मिल्लत अल्लामा सैय्यद अब्दुल वदूद कादरी सूफ़ी रब्बानी रहमतुल्लाह अलैह तथा कुत्बे जबलपुर हज़रत अल्लामा अल्हाज सैय्यद मोहम्मद दाऊदुल कादरी नश्तर रब्बानी रहमतुल्लाह अलैह का दो दिवसीय सालाना उर्स मुबारक मंगलवार से शुरू हो रहा है। यह आयोजन दरबारे रब्बानी के वली अहद साहिबे सज्जादा पीरज़ादा

सैयद असजद रब्बानी, शहजादा-ए-मसीहे मिल्लत सैयद अशहद रब्बानी, सैय्यद अरशद रब्बानी की क़यादत में ख़ानकाह-ए-रब्बानिया, शरफ़ाबाद आनंद नगर एवं दरबारे रब्बानी, मंडी मदार टेकरी में पूरी शान-ओ-शौकत के साथ आयोजित किया जा रहा है।


आयोजन के प्रथम दिन मंगलवार को बाद नमाज़-ए-जुहर अनीसिया पैलेस, मंडी मदार टेकरी से चादर शरीफ़ का जुलूस निकाला जाएगा, जो विभिन्न मार्गों से गश्त करते हुए दरबारे रब्बानी, मंडी मदार टेकरी पहुँचेगा। यहाँ शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे तक ग़ुस्ल, संदल, चादरपोशी एवं हल्का-ए-ज़िक्र-ए-शरीफ़-ए-क़ादरिया का आयोजन होगा।


बाद नमाज़-ए-मगरिब ख़ानकाह-ए-रब्बानिया, शरफ़ाबाद आनंद नगर में तोशा-ए-पंजतन-ए-पाक, महफ़िल-ए-ज़िक्र-ए-अहले बैत, दुआ-ए-ख़ैर तथा लंगरे इमाम आली मुक़ाम का ऐहतेमाम किया जाएगा।


रात्रि 10 बजे दरबारे  मंडी मदार टेकरी मैदान  में अज़ीमुश्शान शहीदे आज़म कॉन्फ्रेंस का आयोजन होगा। कॉन्फ्रेंस में हस्सानुल हिन्द हज़रत अल्लामा  सैय्यद मिस्बाहुल मुराद जाफ़री मदारी सज्जादा नशीन मकनपुर शरीफ , व इंटरनेशनल खतीब हज़रत अल्लामा अल्हाज सैयद मुमताज़ रब्बानी साहब बाॅदा शरीफ व इंटरनेशनल नातख़्वाँ  मद्दाहे अहले बैत शब्बीर बरकाती (गुजरात) विशेष रूप से शिरकत करेंगे और अपनी तकरीर एवं नातिया कलाम से अकीदतमंदों को फ़ैज़याब करेंगे। इसके अलावा स्थानीय शायर भी अपना कलाम पेश करेंगे।

नायब सज्जादा नशीन दरबारे रब्बानी हज़रत सैयद इरफ़ान अशहद रब्बानी ने तमाम अकीदतमंदों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर उर्स की रूहानी महफ़िलों में शिरकत करने की अपील की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times
askari times