जबलपुर | मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के परिवहन प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष देवी सिंह पटेल ने 27 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। नवगठित कार्यकारिणी की सूची परिवहन प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री नरिंदर सिंह पांधे को सौंपी गई।
घोषित कार्यकारिणी में
जिला अध्यक्ष – देवी सिंह पटेल
वरिष्ठ उपाध्यक्ष – करणप्रीत सिंह पांधे, कश्मीर सिंह भंगु
उपाध्यक्ष – अतुल वर्मा, दानी दुबे, सुमित गुंबला, पवन श्रीवास्तव
महामंत्री – सचिन पटेल, मनजीत सिंह, आकिब अली, आशीष रजक, ओम प्रकाश, मोहम्मद इकबाल
सचिव – मोहम्मद इरफान खान, दीपक लोधी, मनोज श्रीवास्तव, रामेश्वर राजपूत, सुनील साहू, राजवीर सिंह, मोहम्मद साजिद, गुलबहार अली
मीडिया प्रभारी – विपिन तिवारी (विवेकी)
प्रभारी (उपाध्यक्ष) – नीरज डे
प्रवक्ता – मोहन सिंह वर्मा
सदस्य – सीताराम कोल, राहुल पटेल
इस अवसर पर परिवहन प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री नरिंदर सिंह पांधे ने नव नियुक्त सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ ट्रक, ट्रांसपोर्ट, टैक्सी, बस एवं ट्रैवल व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रियता से कार्य करें तथा व्यवसायियों के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहें।
