देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफ — मोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

मौलाना अनीसुर्रहमान बाबा के 121वे उर्स में अज़ीम नाज़ा ने दीं कव्वाली की शानदार प्रस्तुति




जबलपुर। सूफी हजरत मौलाना अनीसुर्रहमान रह. अलैह का 121 वां उर्स मुबारक सम्पन्न हुआ, उर्स में कव्वाल अज़ीम नाजा (मुम्बई) ने शानदार कव्वाली प्रस्तुत की। जिसमें कव्वाली के पहले अज़ीम नाजा कव्वाल साहब का जीम अतुल कुरैश जबलपुर की जानीब से सम्मान किया गया। अध्यक्ष अमीन कुरैशी द्वारा कव्वाल अजीम नाजा ने सरकार गरीब नवाज की शान में अपना मशहूर कलाम तकदीर सल्ट जाने दो हमें अजमेर में मर जाने दो जबरजस्त अकीदत मंद लोगों ने पसंद किया। अपनी मशहूर गजल गीत जो हमें देखकर दरवाजा बंद करते हैं। बड़ा मशहूर हुआ। केमेंटी के आमीन कुरैशी ने बताया कि आयोजन में सागर, दमोह, कटनी, सिहोरा, नरसिंहपुर, कटंगी के सैकड़ों अकीदतमंद आयोजन में उपस्थित रहे। कव्वाल और उनकी टीम का स्वागत हाजी निजाम, जानिसार कुरैशी, रियाज कुरैशी, इलयास कुरैशी, शफीक बचऊ, एहफाज मुम्बई, टीपू कुरैशी द्वारा स्वागत किया गया। 

उर्स में मुख्य अतिथि विधायक लखन घनघोरिया,  विनय सक्सेना, हाजी कदीर सोनी, विशेष अतिथि पप्पू वसीम खान, मतीन अंसारी,  जमा खान, पार्षद सरदार अख्तर अंसारी, वकील अंसारी, पार्षद गुलाम हुसैन, याकूब अंसारी, गुड्डू नबी, अस्सू खान, मजहर उस्मानी, हाजी नज्जू कुरैशी, सरदार टीटू जग्गी उपस्थित रहे।  सभी अतिथियों का स्वागत कमेटी अध्यक्ष अमीन कुरैशी, जानिसार कुरैशी, हाजी निजाम, कल्लू, रियाज कुरैशी, अतहर नसीम कुरैशी, शाहंशाह कुरैशी, सरफराज कुरैशी, निहाल कुरैशी आदि ने किया। तदोपरान्त 4 दिवसीय उर्स का समापन हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times
askari times