देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

सप्त ऋषि नगर में सड़क, बिजली, पानी और सफाई की समस्याओं को लेकर महापौर को सौंपा ज्ञापन

 


जबलपुर। सप्त ऋषि नगर के रहवासियों ने कॉलोनी की विभिन्न मूलभूत समस्याओं को लेकर मंगलवार, 11 अगस्त को माननीय महापौर को ज्ञापन सौंपा। कॉलोनी के नियुक्त पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में रहवासियों ने क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी और सफाई व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

रहवासियों ने बताया कि कॉलोनी में लंबे समय से इन मूलभूत सुविधाओं से संबंधित परेशानियां बनी हुई हैं, जिससे स्थानीय लोगों को दैनिक जीवन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन के माध्यम से संबंधित समस्याओं का शीघ्र निराकरण कराने की मांग की गई।

इस दौरान महापौर ने रहवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें आश्वासन दिया कि संबंधित विभागों के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई कर कार्य जल्द से जल्द कराए जाएंगे। महापौर के आश्वासन के बाद कॉलोनीवासियों ने उम्मीद जताई कि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times