जबलपुर। राज्यसभा सांसद एवं वरिष्ठ शायर इमरान प्रतापगढ़ी के जन्मदिन के अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग, जबलपुर की ओर से मदन महल दरगाह में चादर पेश कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और जनसेवा के लिए विशेष दुआ की गई। इस दौरान देश में अमन, भाईचारे और खुशहाली की भी प्रार्थना की गई।
कार्यक्रम में मदन महल दरबार के सज्जादानशीन मुबारक अली कादरी एवं निजामी कादरी साहब ने विशेष दुआ कर इमरान प्रतापगढ़ी के स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की। उपस्थित लोगों ने कहा कि साहित्य, सामाजिक सरोकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता समाज के लिए प्रेरणास्रोत है और वे आगे भी जनहित में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष अशरफ़ मंसूरी, मऊगंज जिला प्रभारी हाजी सलीम खान, पार्षद गुलाम हुसैन, कटनी प्रभारी हसीब खान, पूर्व पार्षद शाबान मंसूरी, समाजसेवी मुबीन पहलवान, फ़िरदौस अहमद, शादाब अंसारी, सरफराज खान सहित कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।
कार्यक्रम के समापन पर सभी ने इमरान प्रतापगढ़ी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, सुख, समृद्धि और निरंतर जनसेवा के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।
