देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफ — मोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

कांग्रेस के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन


जबलपुर। जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) एवं जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) द्वारा आयोजित संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ।

जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के प्रवक्ता विवेक यादव ने बताया कि अंतिम दिवस के प्रथम सत्र में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी, प्रशिक्षक महेन्द्र जोशी ने समसामयिक विषयों पर पार्टी के दृष्टिकोण, कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की भूमिका, जनमुद्दों की समझ, संगठन सृजन के महत्व तथा आगामी समय में पार्टी की रणनीति पर प्रशिक्षण दिया। विस के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार व राहुल राज ने भारतीय जनता पार्टी के प्रोपेगेंडा, तथाकथित सुशासन के दावों तथा प्रदेश के समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कांग्रेस की विचारधारा और रणनीति से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। समापन सत्र को संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस का संगठन ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच निरंतर सक्रिय रहने, जनसमस्याओं को मजबूती से उठाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का आह्वान किया। तदोपरान्त जिला काग्रेस कमेटी ग्रा. अध्यक्ष संजय यादव शहर काग्रेस कमेटी अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने विधायक लखन घनघोरिया, शहर प्रभारी राजकुमार खुराना, सभी विधानसभा के प्रभारी का आभार व्यक्त किया |

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times
askari times