देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफ — मोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

छात्र मित्र संस्था द्वारा विद्यार्थियों के लिए 50 डेस्क-बेंच भेंट की गई

जबलपुर। शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी छात्र मित्र संस्था, मध्यप्रदेश द्वारा शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला, सुजीपुरा में 50 विद्यार्थियों के बैठने हेतु डेस्क-बेंच भेंट किए गए। इस अवसर पर आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीआरसीसी नगर-1  आर.पी. उपाध्याय, बीएसी नगर-1  अजय रजक तथा विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य  अशोक सरोज रहे। इस अवसर पर विद्यालय की कंचना पारधी, अनुज दीक्षित, रंजना परोहा, ज्योति साहू सहित समस्त शिक्षकों ने संस्था का आभार व्यक्त किया। इस दौरान छात्र मित्र संस्था के संस्थापक अनुराग जैन गढ़ावाल, संयोजक नवनीत जैन, रमेश दाऊ, रमेश बड़कुल, प्रभात विशाल, सुधीर जैन, सुनील ठाकुर, तनुराग जैन, सुरेश परचानी, जितेंद्र यादव, सुनील गुप्ता, अन्नू अनवर उपस्थित रहे |

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times
askari times