जबलपुर। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर मप्र कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रशांत मिश्र ने वालीबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी राजेश कांत सोनकर को कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया हैं। नियुक्ति पर मथुरा प्रसाद दुबे, दिनेश सिंह ठाकुर, नीलम चांसोरिया, टिन्नी भाई, संजय वर्मा, सुमारु कोल, राजा खान, डॉ राजेंद्र पिल्लई, धर्मेंद्र कुशवाहा, जगदीश बड़गईया, निजामन पाजी, अनिल धोबा, सुशील सिंह ठाकुर आदि ने हर्ष व्यक्त कर शुभकामनाएं दी।
Tags
jabalpur