जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के 36 वें दीक्षांत समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व पार्षद रिज़वान अंसारी को डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई है। डॉ. अंसारी को यह उपाधि रादुविवि में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू, राज्यपाल मंगू भाई पटेल, मुख्यमंत्री मोहन यादव की उपस्थिति में मप्र के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के द्वारा प्रदत्त की गई। डॉ. रिजवान अंसारी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष व मप्र हज कमेटी के सदस्य रहे है।आपने अपना शोध कार्य प्रोफेसर आरिफ़ खान के मार्गदर्शन में पूर्ण किया। आप हनुमानताल चांदनी चौक निवासी यार मोहम्मद अंसारी एवं श्रीमती कमरून निशा के ज्येष्ठ पुत्र हैं।
Tags
jabalpur
