जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर मंडल में मुख्य टिकट निरीक्षक के पद पर कार्यरत शेफाली सिंह द्वारा मध्य प्रदेश राज्यस्तरीय एयर गन फॉर ग्लोरी शूटिंग (महिला) प्रतियोगिता में पिस्टल एकल में 400 प्वाइंट में से 350 प्वाइंट मिलने पर प्रतियोगिता में 09 वॉ स्थान प्राप्त किया साथ ही प्री-नेशनल में क्वॉलिफाई किया है।
शैफाली सिंह वालीबॉल की भी राष्ट्रीय खिलाड़ी है एवं पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर में खेल कोटे से भर्ती हुयी है। शैफाली सिंह के पति कमल सिंह भी बास्केटबॉल के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रहे है। वर्तमान में रेलवे के लिए खेल रहे है।
शैफाली सिंह की इस स्वर्णिम उपलब्धि पर पश्चिम मध्य रेल की महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय, कुशाल सिंह, अध्यक्ष पमरे खेलकूद संघ, महासचिव श्री जी. पी. शिव नारायण, श्री कमल कुमार तलरेजा, मंडल रेल प्रबंधक, आनंद कुमार, अपर मंडल रेल प्रबंधक, डॉ मधुर वर्मा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, शंशाक गुप्ता, गुरनार सिंह, आरिफ अली, पुष्पा द्विवेदी, हसन अली, नवीन तोमर, असद खान, असलम अली, रेल कर्मचारियों एवं समस्त खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं दी है।
Tags
jabalpur