देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर चाकू से हमला, तीन घायल

 थाना माढ़ोताल क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर  चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। इस घटना में तीन युवक घायल हो गए, जिनमें एक को चाकू से गंभीर चोटें आई हैं।


पुलिस के अनुसार, अन्नू चौधरी (19 वर्ष) निवासी गली नंबर 5, राजीव गांधी नगर ने थाना माढ़ोताल में रिपोर्ट दर्ज कराई। अन्नू ऑटो चालक है। उसने बताया कि बीती रात करीब 9:30 बजे वह विजय चौधरी और अजय चौधरी के साथ घर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में पुरुषोत्तम चौधरी, सोनू चौधरी और बालचंद चौधरी मिले, जिन्होंने उससे शराब पीने के लिए पैसे मांगे।

पैसे देने से मना करने पर तीनों आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसी दौरान पुरुषोत्तम चौधरी ने चाकू से हमला कर अन्नू की जांघ और पीठ में चोट पहुंचाई। वहीं सोनू चौधरी और बालचंद चौधरी ने हाथ-मुक्कों से मारपीट की। हमले में अजय चौधरी की दाहिनी आंख के नीचे और विजय चौधरी के सिर में पत्थर से चोट आई।

मारपीट के बाद तीनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने मामले में धारा 296 बी, 115(2), 118(1), 119(1), 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।





Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times