देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफ — मोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

कार ने 13 मजदूरों को रौंदा, अब तक 5 की मौत, गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम , 5–6 किमी तक लगा जाम; गाड़ी मालिक हिरासत में, ड्राइवर फरार

 जबलपुर के बरेला मार्ग पर रविवार को हुए हिट एंड रन हादसे के बाद आक्रोश भड़क उठा है। नाराज परिजन और स्थानीय लोगों ने आज सोमवार को घटनास्थल पर चक्काजाम कर दिया। दोनों ओर 5–6 किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। प्रदर्शनकारी 10 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग कर रहे हैं।


मृतकों की संख्या 5 हुई

हादसे में पहले 2 महिलाओं की मौके पर मौत हुई थी। देर रात इलाज के दौरान तीन और मजदूरों ने दम तोड़ दिया। मृतकों में चैनवती बाई (40), लच्छो बाई (40), गोमता बाई (40), वर्षा कुशराम (45), कृष्णा बाई (40) शामिल हैं। 8 मजदूर घायल बताए गए हैं, जिनका इलाज जारी है।

तेज रफ्तार, बिना नंबर की कार—ड्राइवर फरार

रविवार दोपहर बरेला से जबलपुर की ओर आ रही सफेद कार ने सड़क किनारे बैठे 13 मजदूरों को कुचल दिया। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। शुरुआती जांच में कार बिना नंबर की पाई गई है।

क्राइम ब्रांच जांच, सीसीटीवी खंगाले जा रहे

मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है। एएसपी जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम टोल नाकों से लेकर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
ड्राइवर की पहचान, गाड़ी मालिक हिरासत में

पुलिस के अनुसार कार चालक लखन सोनी (निवासी मझौली) है, जो पेशे से फिजियोथेरेपिस्ट बताया जा रहा है और फरार है। कार दीपक सोनी के नाम पर रजिस्टर्ड है, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।


मौके पर भारी पुलिस बल


स्थिति संभालने के लिए तीन थानों का पुलिस बल तैनात है। एसडीएम अभिषेक सिंह और नायब तहसीलदार शशांक दुबे परिजनों से बातचीत कर समझाइश दे रहे हैं। चक्काजाम के चलते छात्र-छात्राओं और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।



Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times
askari times