देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफ — मोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

जबलपुर में रिश्वतखोरी पर EOW का शिकंजा, गायत्री मंदिर के पास पटवारी रंगेहाथ गिरफ्तार



जबलपुर। संस्कारधानी जबलपुर में रिश्वतखोर अधिकारियों व कर्मचारियों पर EOW का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। EOW की टीम ने अधारताल क्षेत्र में पदस्थ आरोपी पटवारी मनोज बघेल को 2 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी ने पीड़ित शरद श्रीवास्तव से उनकी दुकान का नामांतरण करने के एवज में 5 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

पीड़ित शरद श्रीवास्तव ने पटवारी द्वारा रिश्वत मांगे जाने की शिकायत EOW में दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर EOW ने रणनीति बनाई। पटवारी मनोज बघेल ने रिश्वत की रकम लेने के लिए आवेदक को मंदिर परिसर में बुलाया था। जैसे ही पीड़ित ने 2 हजार रुपये की किस्त पटवारी को सौंपी, EOW की टीम ने घेराबंदी कर उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। EOW डीएसपी मनजीत सिंह ने बताया कि आरोपी पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times
askari times