जबलपुर। मदन महल पहाड़ी स्थित हज़रत पीराने पीर की दरगाह शरीफ में आज जुमेरात को ग्यारहवीं शरीफ का आख़िरी उर्स मेला आयोजित किया जाएगा। मेले का एहतेमाम मुतवल्ली सैयद क़ादिर अली कादरी की क़यादत में होगा।
इस मौके पर सज्जादानशीन सूफ़ी मुबारक कादरी, निज़ाम कादरी, आफ़ताब कादरी, सलामत कादरी, असगर कादरी, जवाहर कादरी, शराफत कादरी, अफ़ज़ल कादरी, आशु कादरी सहित अन्य जायरीन की ओर से परंपरानुसार चादर पेश करेंगे। सज्जादानशीन खलीफा इनायत कादरी ने बताया कि नमाज़-ए-जुहर के बाद जल्सागाह में सूफ़ी संत सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। उर्स मेले के अवसर पर दरगाह शरीफ को आकर्षक रूप से सजाया गया है।
