जबलपुर। शहीद स्मारक सभागृह में शनिवार को सायं 6:30 बजे से वनमाली सप्रे स्मृति संगीत महोत्सव (तृतीय वर्ष) का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। प्रो. अखिलेश सप्रे ने बताया की शास्त्रीय संगीत के संवर्धन, उन्नयन एवं जागरूकता की दृष्टि से आयोजन आर्ट हब संस्था के सहयोग से किया गया है।कार्यक्रम में इस वर्ष विख्यात सितार वादक असीम चौधरी (कोलकाता) का सितार वादन उनके साथ संगत मुंबई के यशवंत वैष्णव करेगे। पखावज वादक कृष्णा सालुंके (पुणे) वादन प्रस्तुत करेंगे।संगत हेतु यशवंत थिटे, हार्मोनियम संगत देंगे। उल्लेखनीय है कि वनमाली सप्रे उनकी पत्नी पद्मजा सप्रे, उनके पुत्र प्रोफेसर अखिलेश सप्रे संगीत प्रेमियों को शास्त्रीय संगीत का बढ़ावा देने के लिए नि:शुल्क सलाह एवं प्रशिक्षण देते हैं।
वनमाली सप्रे स्मृति संगीत समारोह शनिवार को शहीद स्मारक में आयोजित
byEditor In Chief- मो.अशफाक आरिफ़
-
0
