जबलपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उनके गांव में ही उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सच्चा प्रयास समिति के संयोजन में बरगी के ग्राम मोठार में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरगी की मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि भटनागर के आदेश एवं डॉ. राजेश राज के मार्गदर्शन में किया गया। शिविर का संयोजन सच्चा प्रयास समिति के निदेशक परवेज खान द्वारा किया गया।
शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया तथा जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। स्वास्थ्य शिविर में 36 पुरुष एवं 30 महिलाओं सहित कुल 66 ग्रामीण लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय में अध्ययनरत 8 बालकों एवं 12 बालिकाओं, कुल 20 स्कूली बच्चों का भी स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
शिविर में सीएचओ निशा बट्टे एमपीडब्ल्यू मुकेश अवस्थी, एएनएम मीना मेहरा सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिक ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। शिविर के आयोजन एवं ग्रामीणों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में ग्राम पंचायत रीमा के सचिव रुपेश टहनगुरिया सहित समुदाय नेता शंकर लाल वरकड़े, धुरन कुलस्ते, साजन यादव, मोल सिंह, नर्मदा यादव, पुन्नू लाल, वृंदावन वरकड़े, पतिराम, पंजीलाल एवं गणेश प्रसाद यादव, सुनील सैनी सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका ने भी शिविर के सफल संचालन में महत्वपूर्ण सहयोग किया।
