जबलपुर । बदलते व्यापारिक परिवेश और लगातार बढ़ती व्यापारिक चुनौतियों के बीच स्थानीय व्यापार को मजबूत बनाने तथा व्यापार को नई दिशा देने के उद्देश्य से अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ (कैट) की महत्वपूर्ण व्यापारिक मीटिंग नर्मदा इन होटल में आयोजित की गई।
बैठक मे अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ (कैट) के प्रदेश महामंत्री जितेंद्र पचौरी, संभागीय महामंत्री राजा सराफ, संभागीय अध्यक्ष दीपक सेठी एवं जिला मंत्री आशु अग्रवाल सहित मंडला से कैट के अध्यक्ष संजय तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में विभिन्न व्यापारिक क्षेत्रों से जुड़े प्रतिनिधियों ने वर्तमान समय में व्यापार के सामने आ रही चुनौतियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। विशेष रूप से राष्ट्रीय कंपनियों, ऑनलाइन व्यापार एवं बड़ी कंपनियों से बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच स्थानीय व्यापारी किस प्रकार अपने व्यापार को आगे बढ़ा सकते हैं, इस विषय पर गंभीर मंथन किया गया। बैठक में आगामी त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए स्थानीय बाजार को मजबूत करने, ग्राहकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने तथा व्यापार को बढ़ाने के लिए सामूहिक प्रयासों पर भी चर्चा की गई। बैठक में संजय तिवारी, अनिल दुबे, अजय खोत, सुरेंद्र पमनानी, बलराम जसवानी , मधुर चौरसिया, मुकेश जैन, प्रसन्न सराफ, सुनील तिवारी, उमाशंकर कच्छवाहा, सुरेश चौधरी, प्रभात जैन, अरुण अग्रवाल, कपिल अग्रवाल उपस्थित रहे।
