देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफ — मोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

पंचायती राज प्रतिनिधियों के सशक्तिकरण पर क्षमता वर्धन प्रशिक्षण आयोजित



जबलपुर । पंचायती राज संस्थाओं को अधिक प्रभावी, जवाबदेह एवं जनभागीदारी आधारित बनाने के उद्देश्य से सच्चा प्रयास समिति, बरगी नगर में “पंचायती राज प्रतिनिधियों के सशक्तिकरण एवं भूमिका” विषय पर एक दिवसीय क्षमता वर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रशिक्षक तथा एसआईआरडीए के मास्टर ट्रेनर अनिल रैदास तथा सच्चा प्रयास संस्था प्रमुख परवेज खान की उपस्थिति में किया गया। प्रशिक्षण में बरगी बांध परियोजना क्षेत्र के 13 गांवों से आए ग्रामीणों, सामुदायिक प्रतिनिधियों एवं पंचायती राज से जुड़े प्रतिनिधियों ने पंच,उपसरपंच, न सहभागिता की। कार्यक्रम में नन्हेंलाल रजक, राजकुमार यादव, जमन पटेल, बसोरी लाल बर्मन, जानकीबाई, गुड्डी बाई, भारत सिंह परस्ते, संजय मरावी, विपत मरावी सहित बरगी बांध परियोजना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए ग्रामीण एवं सामुदायिक प्रतिनिधियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times
askari times