देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफ — मोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

हिंदू-मुस्लिम धर्मावलंबियों ने पेश कीं चादरें शरीफ



ग्यारहवीं शरीफ के तीसरे उर्स मेले हाजरी पेश करने पहुचें अक़ीदतमंद


जबलपुर। मदन महल पहाड़ी पर स्थित हजरत पीराने पीर की दरगाह शरीफ में ग्यारहवीं शरीफ के तीसरे उर्स मेले का आयोजन अकीदत और मोहब्बत के माहौल में किया गया। इस मौके पर सैकड़ों की तादाद में जायरीन और अकीदतमंदों ने दरगाह शरीफ में हाजिरी पेश की। बड़ी संख्या में लोगों ने चादरें और निशान शरीफ पेश कर दुआएं मांगीं। नजर-नियाज पेश करने के साथ लंगर का भी आयोजन किया गया, जिसे जायरीन में तकसीम किया गया।


मेले में हिंदू धर्मावलंबियों ने भी बड़ी संख्या में दरगाह पहुंचकर सलामी पेश की और अपनी मन्नतें मांगीं। प्रमुख रूप से मुतवल्ली सैय्यद कादिर अली कादरी की सरपरस्ती में दरबार-ए-पहलवान गांधी व्यायामशाला रांझी के तत्वावधान में दरगाह शरीफ में चादर पेश की गई।


चादर शरीफ रांझी दरबार से शाम 5 बजे रवाना हुई, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए मदन महल दरगाह शरीफ पहुंची। दरगाह पहुंचने पर अकीदत के साथ चादर शरीफ पेश की गई। इस दौरान मुल्क और शहर में अमन-ओ-अमान, खुशहाली एवं भाईचारे के लिए दुआ की गई।


अपराह्न जुहर की नमाज के बाद मुतवल्ली सैय्यद कादिर अली कादरी की सदारत में जलसा-ए-गौसिया आयोजित किया गया। इसमें सज्जादानशीन खलीफा इनायत कादरी ने गौसे आजम की सीरत पर रोशनी डाली। वहीं बासित अली कादरी ने नात शरीफ और मनकबत पाक पेश की। इस मौके पर बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे और दरगाह शरीफ में हाजिरी देकर फैज हासिल किया। दरगाह परिसर में मुरीदों और मुजावरों की आमद दिनभर बनी रही।


कार्यक्रम के दौरान सज्जादानशीन सूफी मुबारक कादरी, निजाम कादरी, आफताब कादरी, आबिद कादरी, इदरीस कादरी, अब्बू बाबा कादरी, अफजल कादरी, एजाज कादरी गोलू, फैजान कादरी और शानू कादरी ने हाजरीन की दस्तारबंदी कर इस्तकबाल किया।


इस दौरान मुहम्मद अली राजा, असगर कादरी, शराफत कादरी, अशफ़ाक कादरी, आशु कादरी और अमान कादरी ने तबर्रुक पेश किया। अहसान अंसारी, संजय रजक, आनंद रजक, सफीक बाबा सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे। सायंकाल मगरिब की नमाज के बाद सलातो-सलाम पेश किया गया।


मुतवल्ली सैय्यद कादिर अली कादरी ने बताया कि आगामी 8 अक्टूबर, जुमेरात को ग्यारहवीं शरीफ के आखिरी मेले का आयोजन बड़े एहतेमाम के साथ किया जाएगा। इस अवसर पर बाद नमाज-ए-जुहर सूफी संत सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times
askari times