जबलपुर। भंवरताल स्थित होली ट्रिनिटी चर्च तीर्थस्थल में बालक येसु की वार्षिक भक्ति के 29 वें महोत्सव का शुभारंभ धर्माध्यक्ष जेराल्ड अलमेडा के द्वारा बालक येसु के आदर मे पवित्र ध्वज रोहण के साथ हुआ, एवं ख्रीस्तयाग अर्पित किया गया। इस अवसर पर बिशप जेराल्ड ने प्रवचन की अमृतवर्षा करते हुए कहा - *प्रभु येसु नम्र और विनीत थे। नम्रता के कारण इंसान एक दूसरे के प्रति इंसानियत दिखा सकता है। कल 03 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक प्रतिदिन संध्या 6 बजे से बालक येसु के आदर मे ख्रीस्तयाग, नवीना प्रार्थना तथा आराधना की जायेगी। रविवार , 11 अक्टूबर को बालक येसु के आदर में शोभायात्रा निकाली जायेगी।
सभी ख्रीस्तीय विश्वासियों से उपस्थिति की अपील फादर जॉन वॉल्टर खालको ने की है।
