जबलपुर। श्रीजानकीरमण महाविद्यालय में आयोजित अन्तर महाविद्यालयीन कबड्डी पुरूष प्रतियोगिता के सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबले खेले गये। प्रथम सेमीफाइनल मुकाबला में शाॅ.महाविद्यालय सिहोरा ने39-36 से मुकाबला जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमी.फाइनल मुकाबले को पी.एम.एक्सीलेंस.महाविद्यालय ने 36-16 से जीत कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला पी.एम.एक्सीलेंस महाविद्यालय एवं शासकीय महाविद्यालय सिहोरा के मध्य खेला गया जिसमें संघर्ष पूर्ण मुकाबले में पी.एम.महाविद्यालय ने 32-20 से जीत दर्ज कर विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। पुरूष्कार विवरण कार्यकम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन के केबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, विशिष्ट अतिथि जबलपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष संदीप जैन एवं अधिवक्ता सम्पूर्ण तिवारी, श्रीजानकीरमण शाॅसी निकाय अध्यक्ष शरद भाई पालन, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अभिजात त्रिपाठी, डॉ. शक्ति सिंह मंडलोई, डॉ. आनंद सिंह राणा, डॉ. अमित साहू की उपस्थिति में विजेता एवं उपविजेता दल को ट्राफी एवं सर्टिफिकेट वितरित किये गये। इस अवसर पर विभिन्न महाविद्यालयों से स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ शालिनी यादव, सुनील दत्त लखेरा, डॉ रमेश शुक्ला, डाॅ हरीश दुबे, डॉ. रचना शुक्ला, मूर्तिदास यादव, डॉ रचना विश्वकर्मा, रोहिला पिल्ले, कृष्ण कुमार, संजय कुमार, राजेन्द्र प्यासी, सुदर्शन ठाकुर, विवेक चौबे, हरविंदर सिंह, यू.एस. दुबे, सुरेश मिश्र विचित्र, डा. अनामिका सिंह, राखी बाजपेयी, मुकेश श्रीवास्तव, श्रुति शुक्ला, मानसी गौतम, ओमप्रकाश गुप्ता, संजय पांडे, गोपाल प्रसाद रैकवार, भूपेंन्द्र रैकवार सहित बडी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आनंद सिंह द्वारा एवं आभार प्रदर्शन डॉ शक्ति सिंह मण्डलोई द्वारा व्यक्त किया गया। प्रतियोगिता के पश्चात् जबलपुर जिला कबड्डी दल का चयन किया गया।
निर्णायक मंडल में
शानू यादव, मनजीत सामल, दिनेश तिवारी, शोभा प्रधान, साक्षी विश्वकर्मा, दिव्या मल्लाह, आकृति विश्वकर्मा, अंशिका पटेल, मोनिका सिंह रहे ।
