देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफ — मोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

पिछड़ो एवं गरीबों को अधिकारों से वंचित करना सरकारों को महंगा पड़ेगा- राजमणि पटेल


 जबलपुर। पूर्व मंत्री व पूर्व राज्यसभा सदस्य राजमणि पटेल ने कहा की मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग संगठन, एससी, एसटी, ओबीसी अल्पसंख्यक, ईडब्ल्यूएस के सभी लोगों को अपने हक अधिकार और सम्मान के लिए संगठित होना होगा। आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में दिनेश यादव, पूर्व विधायक संजय यादव, सम्मति सैनी, रूपेंद्र पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष मप्र कांग्रेस (ओबीसी विभाग) टीकाराम कोष्टा, राजेश पटेल, रवि पटेल, विवेक पटेल, चतुर सिंह लोधी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियंका सोनी, विनीता यादव, नेकराम पटेल, सुशीला कनौजिया, प्रशांत चौरसिया, अलीम मंसूरी, हरिशंकर विश्वकर्मा, राम रतन यादव, शिव नामदेव आदि ने अपने उदबोधन में ओबीसी को 27% आरक्षण बहाल करने, जातिगत जनगणना मैं ओबीसी कालम जोड़ने, जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण देने, अमीर गरीब को समान शिक्षा, निजीकरण में आरक्षण, ईवीएम की जगह वैलिड पेपर से चुनाव हो, संवैधानिक प्रावधानों के आधार पर सभी को हक अधिकार दिलाना उनके स्वाभिमान सम्मान के अधिकारों की रक्षा करना आदि विषयों पर अनेक वक्ताओं ने  विचार व्यक्त किया । इस अवसर पर कर्मवीर समाज के बृज बिहारी पटेल, सुमन जैन, अशोक यादव, श्याम सोलंकी, राजेश पटेल, एडवोकेट हाजी अयाज खान, राजेन्द्र  बंधु जैन, भूपेंद्र पटेल, लखन पटेल, अनिरुद्ध पटेल, नेतराज सिंह, चमन राय, सलामत उस्मानी, दिलावर खान, सीताराम पटेल आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम का संचालन नेक नारायण सिंह द्वारा किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times
askari times