देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफ — मोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

24 अक्टूबर से तीन दिन जबलपुर में रहेंगे RSS प्रमुख मोहन भागवत, युवा स्वयंसेवकों से करेंगे संवाद



 जबलपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 24 अक्टूबर से तीन दिवसीय प्रवास पर जबलपुर आएंगे। उनका दौरा 26 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान वे महाकौशल प्रांत के कॉलेजों में पढ़ने वाले युवा स्वयंसेवकों से संवाद करेंगे और संघ के स्थानीय व प्रांतीय पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठकों में शामिल होंगे। 

24 अक्टूबर को स्थानीय पदाधिकारियों से बैठक

प्रवास के पहले दिन 24 अक्टूबर को डॉ. भागवत जबलपुर महानगर के प्रमुख पदाधिकारियों, मुख्य शिक्षकों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इसमें संगठनात्मक कामकाज और स्थानीय स्तर पर चल रही गतिविधियों पर चर्चा प्रस्तावित है। 

25 अक्टूबर को युवाओं से सीधा संवाद

दौरे का दूसरा दिन युवा स्वयंसेवकों के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। 25 अक्टूबर को महाकौशल प्रांत के महाविद्यालयीन स्वयंसेवकों का विशेष शिविर आयोजित होगा, जिसमें डॉ. भागवत युवाओं से संवाद करेंगे और उन्हें संबोधित करेंगे। संघ के महाकौशल प्रांत के प्रचार प्रमुख विनोद कुमार ने इस कार्यक्रम की जानकारी दी है।

26 अक्टूबर को प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक

तीसरे दिन 26 अक्टूबर को महाकौशल प्रांत की कार्यकारिणी और विभाग टोली के सदस्यों के साथ बैठक प्रस्तावित है। इसमें संगठन की गतिविधियों, कामकाज और समसामयिक विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। 

महाकौशल प्रांत संघ के मध्य क्षेत्र के अंतर्गत आता है और इसमें 38 राजस्व जिले शामिल बताए गए हैं। जबलपुर, सागर और रीवा इसके प्रमुख संभागीय केंद्र हैं। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times
askari times