देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफ — मोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

जबलपुर की पारले-जी फैक्ट्री में भीषण आग, काले धुएं से मची अफरा-तफरी; दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर



 जबलपुर। रिछाई औद्योगिक क्षेत्र स्थित पारले-जी बिस्किट फैक्ट्री में सोमवार दोपहर करीब 2:15 बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि फैक्ट्री से उठता काले धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे औद्योगिक क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

घटना के बाद फैक्ट्री परिसर में मौजूद कर्मचारियों और आसपास के लोगों में हड़कंप की स्थिति बन गई। आग की सूचना तत्काल नगर निगम के दमकल विभाग को दी गई।

दमकल की 7 गाड़ियां तैनात

सूचना मिलते ही दमकल की 7 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। फायर ब्रिगेड की टीमें आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं।

फैक्ट्री परिसर से उठती ऊंची लपटों और घने धुएं के कारण राहत-बचाव कार्य में भी अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है।

आग लगने की वजह अभी साफ नहीं

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि आग फैक्ट्री के किस हिस्से से शुरू हुई और इससे कितना नुकसान हुआ है।

दमकल विभाग और संबंधित अधिकारी आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद घटनास्थल की जांच करेंगे, जिसके बाद वास्तविक कारण और नुकसान की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times
askari times