देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफ — मोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

विशाल सोनकर हत्याकांड के दो मुख्य आरोपी अब भी फरार, 10-10 हजार का इनाम; संपत्ति कुर्की की तैयारी

 


जबलपुर। बेलबाग क्षेत्र में जुलाई 2026 में हुए विशाल सोनकर हत्याकांड के करीब तीन महीने बाद भी मुख्य आरोपी राजा सोनकर और प्रीतम सोनकर पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस अधीक्षक ने दोनों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

अब पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ न्यायालयीन कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस के मुताबिक वारंट जारी होने के बाद भी आरोपी निर्धारित समय में पेश नहीं हुए तो उनकी संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

पुरानी रंजिश में हुआ था हमला

पुलिस के अनुसार 26 जुलाई 2026 को विशाल सोनकर अपने भाई अंकित सोनकर के साथ घमापुर क्षेत्र गया था। इसी दौरान उसकी प्रीतम सोनकर से पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया।

आरोप है कि प्रीतम और राजा सोनकर अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे और चाकू तथा बेसबॉल बैट से हमला कर दिया। हमले में विशाल सोनकर की मौत हो गई, जबकि अंकित गंभीर रूप से घायल हुआ था।

तीन दिन में सात आरोपी गिरफ्तार

घटना के बाद बेलबाग थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन दिन के भीतर सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि पुलिस के अनुसार मामले के दो मुख्य आरोपी राजा सोनकर और प्रीतम सोनकर अब तक फरार हैं।

उनकी तलाश में अलग-अलग संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

कुर्की की कार्रवाई की तैयारी

बेलबाग थाना प्रभारी जितेंद्र पाटकर के मुताबिक फरार आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी किए गए हैं और आगे की न्यायालयीन कार्रवाई के लिए निर्धारित अवधि के भीतर उन्हें पेश होना होगा।

यदि आरोपी इस अवधि में न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं होते हैं, तो उनकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।

परिजनों ने उठाए सवाल

मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से मृतक के परिजनों ने पुलिस कार्रवाई की गति को लेकर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि घटना के कई महीने बाद भी दोनों मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times
askari times