देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफ — मोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

भैंस चोर गिरोह का पर्दाफाश: तेन्दूखेड़ा पुलिस ने 4 आरोपियों और 3 विधि उल्लंघनकर्ताओं को दबोचा, चोरी की भैंसें और वाहन बरामद




तेन्दूखेड़ा (दमोह)। स्थानीय पुलिस ने पशु चोरों के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए भैंस चोरी करने वाले अंतर-जिला गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 मुख्य आरोपियों और 3 विधि उल्लंघनकर्ता बालकों को हिरासत में लिया है। इनके कब्जे से चोरी गई 02 नग देशी मुर्रा भैंसें, चोरी में इस्तेमाल किया गया एक सफेद रंग का इंट्रा पिकअप वाहन (MP13ZL2795) और एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार (MP20CE3506) विधिवत जब्त की गई है।


क्या था मामला?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरियादी चंदन पिता छोटेलाल यादव (उम्र 32 साल, निवासी ग्राम दौनी) ने थाना तेन्दूखेड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 17 अक्टूबर 2026 की रात्रि करीब 02:30 बजे अज्ञात चोर उनके खेत से उनकी दो देशी मुर्रा भैंसें चोरी कर ले गए हैं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपराध क्रमांक 410/2025 धारा 303(2) भान्यासं के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया था।


घेराबंदी कर ऐसे दबोचा गिरोह

पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत सिंह भदौरिया और एसडीओपी तेन्दूखेड़ा अर्चना अहीर के कुशल मार्गदर्शन में क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई थी। मुखबिर की सूचना और संदेह के आधार पर थाना तेन्दूखेड़ा पुलिस टीम और सिंग्रामपुर चौकी प्रभारी के सहयोग से घेराबंदी की गई।

पुलिस ने जबलपुर निवासी आरोपियों को उस समय दबोचा जब वे चोरी की भैंसों को ठिकाने लगाने की फिराक में थे।


पकड़े गए आरोपी:


पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनके नाम इस प्रकार हैं:

1. अफसर पिता असरफ अंसारी (उम्र 19 साल, निवासी संजय गांधी वार्ड, हनुमान ताल, जबलपुर)

2. मोह. सरफराज पिता मोह. इकबाल (उम्र 22 साल, निवासी बड़ा मदार छल्ला, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड, हनुमान ताल, जबलपुर)

3. तबरेज़ पिता माजिद कुरैशी (उम्र 21 साल, निवासी टक्कर ग्राम, हनुमान ताल, जबलपुर)

4. इमरान पिता उस्मान खान (उम्र 19 साल, निवासी टक्कर ग्राम, हनुमान ताल, जबलपुर)

इसके साथ ही 03 विधि उल्लंघनकर्ता बालकों को भी अभिरक्षा में लिया गया है। सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।


सराहनीय भूमिका


इस त्वरित और सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी तेन्दूखेड़ा निरी. सरोज ठाकुर, उनि. संजय सिंह, प्र.आर. बृजेश तिवारी, प्र.आर. सालिम खान, प्र.आर. नरेन्द्र ठाकुर, आर. विशाल बैन, आर. नीरज नामदेव, आर. कुंवर सिंह, आर. विजय दीक्षित, आर. नंदलाल कुर्मी, आर. रणधीर दांगी, न.र.स. सलीम खान, सिंग्रामपुर चौकी प्रभारी उनि. गणेश दुबे, प्र.आर. रामगोपाल अहिरवार, आर. उवेश खान और साइबर सेल से प्र.आर. राकेश अठ्या की अत्यंत महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।


#DamohPolice #Tendukheda #CrimeNews #MPPolice #ActionAgainstCrime #MadhyaPradeshNews #JabalpurCrime #PoliceSuccess #AnimalTheftBusted

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times
askari times