देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफ — मोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

पाटन बायपास पर स्कॉर्पियो की टक्कर से 22 वर्षीय युवक की मौत, साथी गंभीर घायल



 जबलपुर। माढ़ोताल थाना क्षेत्र के पाटन बायपास के पास देर रात हुए सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में ग्राम सूखा निवासी आदित्य कोल (22) ने दम तोड़ दिया, जबकि उसके साथ मौजूद युवक को गंभीर हालत में उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दुर्गा प्रतिमा के दर्शन कर लौट रहे थे

जानकारी के अनुसार आदित्य कोल अपने दोस्तों के साथ दुर्गा प्रतिमा के दर्शन करने निकला था। दर्शन के बाद सभी देर रात बाइक से घर लौट रहे थे।

इसी दौरान पाटन बायपास के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

आदित्य की मौत, साथी का इलाज जारी

हादसे में आदित्य को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई। वहीं, उसके साथी को तत्काल मेडिकल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना की परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times
askari times