देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफ — मोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

मैहर-रीवा हाईवे पर स्कॉर्पियो की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत, वाहन लेकर आरोपी फरार



 मैहर। मैहर-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार तमस नदी पुल के पास सामने से आ रही एक स्कॉर्पियो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्कॉर्पियो सवार वाहन सहित मौके से फरार हो गए।

घटना रविवार रात करीब 10:30 बजे नेशनल हाईवे-30 पर हुई। मैहर से रीवा की ओर जा रही बाइक को सामने से आ रही स्कॉर्पियो क्रमांक यूपी 37 एफ 9818 ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े।

अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को मैहर सिविल अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

एक मृतक की हुई पहचान

मृतकों में से एक की पहचान 32 वर्षीय सुजीत कोल, निवासी मौहारी सेमरिया, थाना रामपुर बाघेलान, जिला सतना के रूप में हुई है। दूसरे मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस स्कॉर्पियो और उसमें सवार लोगों की तलाश कर रही है। आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं और वाहन नंबर के आधार पर मालिक तथा चालक की जानकारी जुटाई जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times
askari times