जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे, के तत्वावधान में स्थानीय रेलवे स्टेडियम में आयोजित 38वीं अखिल भारतीय अंतर रेलवे एकल शतरंज चैंपियनशिप के अंतर्गत राउंड-2 एवं राउंड-3 के मुकाबले खेले गए। इसमें जीएम कार्तिकेयन पी. एवं जीएम घोष दिप्तायन के बीच मुकाबला ड्रॉ रहा। जीएम अरोण्यक घोष ने आईएम साई अग्नि जीवितेश जे. को 1–0 से पराजित किया। एफएम ठाकुर आकाश एवं जीएम मित्राभा गुहा के बीच मुकाबला ड्रॉ रहा। जीएम विशाख एन. आर ने आईएम अक्षत खम्परिया को 1–0 से हराया। एफएम सिंह गुरप्रीत पाल को जीएम विग्नेश एन. आर. के विरुद्ध 0–1 से हार का सामना करना पड़ा। जीएम आर्यन वर्षने एवं जीएम लक्ष्मण आर. आर. के बीच मुकाबला ड्रॉ रहा। एफएम दत्ता जॉयदीप ने आईएम नीलाश साहा को 1–0 से पराजित किया। आईएम आयुष शर्मा ने जीएम रॉय चौधरी सप्तर्षि को 1–0 से हराया। आईएम पलित सोमक एवं जीएम श्याम निखिल पी. के बीच मुकाबला ड्रॉ रहा। जीएम स्वप्निल एस. धोपाडे) ने एफएम अभिषेक को 1–0 से पराजित किया। चैंपियनशिप के आगामी राउंड में खिलाड़ियों के बीच मुकाबले जारी रहेंगे। प्रतियोगिता में विभिन्न रेलवे एवं इकाइयों के खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे है।
अखिल भारतीय अंतर रेलवे शतरंज के एकल राउंड-2 एवं राउंड-3 के मुकाबले संपन्न
byEditor In Chief- मो.अशफाक आरिफ़
-
0
