देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफ — मोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

छतैनी रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौके पर मौत; एक दिन पहले घर से निकला था


शहडोल। ब्यौहारी थाना क्षेत्र के छतैनी रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना बीती रात की बताई जा रही है। मृतक की पहचान ग्राम हिड़वाह निवासी भैय्या लाल सिंह (30), पिता शिवचरण गोंड के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद ब्यौहारी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी।

लोको पायलट ने दी हादसे की सूचना

पुलिस के अनुसार छतैनी रेलवे ट्रैक पर किसी व्यक्ति के ट्रेन की चपेट में आने की जानकारी लोको पायलट ने स्टेशन मास्टर को दी थी। इसके बाद स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

खबर मिलते ही ब्यौहारी पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर मिले शव की पहचान कराने के बाद मृतक के परिजनों को सूचना दी गई।

ससुराल में रुकने की कही थी बात

परिजनों के मुताबिक भैय्या लाल एक दिन पहले घर से ब्यौहारी जाने की बात कहकर निकला था। देर शाम फोन पर परिजनों से उसकी बातचीत भी हुई थी। इस दौरान उसने ससुराल में रुकने और अगली सुबह घर वापस आने की बात कही थी।

इसके बाद वह छतैनी रेलवे ट्रैक तक कब और किन परिस्थितियों में पहुंचा, इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन भी मौके पर पहुंचे।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

पुलिस ने घटनास्थल पर आवश्यक कार्रवाई और पंचनामा तैयार करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

ट्रैक तक कैसे पहुंचा युवक? पुलिस कर रही जांच

ब्यौहारी थाना प्रभारी अभिलाष मिश्रा के अनुसार मामले में मर्ग कायम कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि युवक रेलवे ट्रैक तक किन परिस्थितियों में पहुंचा और घटना कैसे हुई।

परिजनों और आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times
askari times