ऑल इण्डिया शितोरियो कराटे स्पोटर्स एसो. द्वारा सिंधी धर्मशाला घंटाघर में आयोजित की गई 31वीं जिला स्तरीय कराते ओपन चैंपियनशिप मुख्य अतिथि कैंट बोर्ड के अध्यक्ष ए एस परिहार, कैंट बोर्ड के सचिव साइब्रिन जैकब, विशिष्ट अतिथि प्रदीप कुमार जैन, राजा तिवारी की उपस्थिति में संपन्न हुआ | मुख्य निर्णायक श्यान मोहम्मद नफीस (इण्डिया चीफ, ब्लैक बेल्ट 6 डिग्री) ने बताया की टूर्नामेंट में 8 स्कूलों के 2 सौ छात्र-छात्राओ ने भाग लिया | जिसमे विभिन्न किग्रा व आयु वर्ग में तृशा, अनविका, सुप्रिया, दिलप्रीत कौर, आरती जैन, कर्निका शर्मा, रिद्धिमा, सिद्धिका दुबे, शान्वीं, बगरोदिया, आर्या अग्रवाल, विधि शर्मा, सूर्यांश सोनकर, सृष्टि गुप्ता आदि विजयी रहें जिन्हे मुख्य अतिथिश्यान मो. नफीस ने पदक से नवाज़ा | उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अन्य छात्र-छात्राओं को भी पदक प्रदान किये गये | प्रतियोगिता को निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने में रेफरी सृष्टि अवस्थी, जैनब शैफी, दिव्यांश सोनकर, लालिमा, जुनैरा खान, मरियम खान और स्वास्तिका की महत्वपूर्ण भूमिका रही |
31वीं डिस्ट्रिक्ट कराटे ओपन चैम्पियनशिप संपन्न जबलपुर
byEditor In Chief- मो.अशफाक आरिफ़
-
0