जबलपुर | वार्ड क्रमंक 74 गुर्दा मे मूलभूत सुविधाओं को लेकर कांग्रेस जनों ने नगर निगम का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौपा | गया ज्ञापन में मांगे रखी गई की सड़क की व्यवस्था की जाए, नर्मदा जल की व्यवस्था की जाए, विद्युत व्यवस्था सूचारू रूप से संचालित की जाए, नालियां नाले बनाए जाए जिससे जल भराव की व्यवस्था ना हो सके, मुक्ति धाम कब्रस्तान की जमीन की व्यवस्था की जाए | इस दौरान नगर निगम नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, जिला पंचायत उपाध्याय विवेक पटेल आदिवासी उड़न महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष योगेश कोल, अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ताहिर खोखर, महाराजपुर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष सुभाष पटेल, ब्रजेंद्र जैफ, आलम अंसारी, ताहिर अब्बास, राजू खतेल, दुर्गेश कोल, शेख करीम, अनीश अख्तर, शेरु हुसैन, रघुवीर कुशवाहा, लखन चौधरी, जुम्मन शेख, राजेंद्र वाल्मीकी, वीरु, अन्नू, मो. गनी, मो. जुबेर, ऊषा कोरी, ज्योति विश्वाकर्मा, छोटी कोल, गौरी, मीरा कोरी, रानी कोल, सुमन कोल, ज्योति कुशवाहा, अनिता साहू, आमना, रूखसना, सुलताना आदि उपस्थित रहे |