देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

जबलपुर की हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने की मांग, इंडिगो एयरलाइन को सौंपा ज्ञापन

जबलपुर की हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने की मांग, इंडिगो एयरलाइन को सौंपा ज्ञापन

पुणे, जयपुर, अहमदाबाद, चेन्नई और पटना के लिए मांगी हवाई सेवा; पायलट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की भी उठी मांग

दैनिक रेवांचल टाइम्स | जबलपुर। फेडरेशन ऑफ मध्यप्रदेश चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने जबलपुर की घटती एवं सीमित वायु सेवाओं को लेकर इंडिगो एयरलाइन के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण चर्चा की। बैठक में जबलपुर की औद्योगिक, व्यापारिक, पर्यटन एवं निवेश संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए कई सुझाव एवं मांगें रखी गईं।

5 शहरों के लिए सीधी उड़ान की मांग
पुणे • जयपुर • अहमदाबाद • चेन्नई • पटना

व्यापार और उद्योग के लिए हवाई कनेक्टिविटी जरूरी: हिमांशु खरे

फेडरेशन के अध्यक्ष हिमांशु खरे ने कहा कि जबलपुर से पुणे, जयपुर, अहमदाबाद, चेन्नई एवं पटना के लिए हवाई सेवाएं प्रारंभ की जानी चाहिए।

उनका कहना है कि बेहतर हवाई कनेक्टिविटी से जबलपुर के व्यापार, उद्योग, पर्यटन, निवेश और कॉर्पोरेट गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

बेंगलुरु फ्लाइट को बड़े विमान से संचालित करने की योजना

बैठक में इंडिगो की ओर से डायरेक्टर सेल्स प्रीतम चक्रवर्ती ने बताया कि जबलपुर से बेंगलुरु की फ्लाइट को बड़े विमान से संचालित करने की योजना है। साथ ही इसे चेन्नई तक कनेक्ट किए जाने की बात भी कही गई।

पायलट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की मांग

बैठक में जबलपुर में पायलट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट शुरू किए जाने की मांग भी प्रमुखता से रखी गई।

फेडरेशन का कहना है कि यदि जबलपुर में पायलट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट स्थापित होता है तो मध्यप्रदेश के युवाओं को विमानन क्षेत्र में प्रशिक्षण और रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं।

“बेहतर हवाई सेवा से जबलपुर की औद्योगिक और निवेश क्षमता को मिलेगा नया विस्तार”

इंडिगो प्रतिनिधियों को सौंपा ज्ञापन

फेडरेशन ने अपनी मांगों को लेकर इंडिगो एयरलाइन के प्रीतम चक्रवर्ती, अभिषेक शर्मा एवं कुंवर रावत को ज्ञापन सौंपा।

बैठक में ये रहे मौजूद

इस दौरान फेडरेशन ऑफ मध्यप्रदेश चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष हिमांशु खरे, संयुक्त अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार पोरवाल, जयदेव योगेश ताम्रकार, अरुण पवार, अशोक आनंद सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

अब नजर इंडिगो के अगले कदम पर

जबलपुर की हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने की मांग पर उद्योग जगत को ठोस निर्णय का इंतजार

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times